Neutral Journalism

इंडिया गठबंधन में जल्द होगी सीट शेयरिंग की बात। नीतीश ने कहा कभी भी हो सकता चुनाव। लालू ने कहा 24 में हरा कर ही दम लेंगें।

31/08/23-1/09/23 को विपक्षी पार्टियों का जमावड़ा मुंबई में हुई। मुंबई के होटल हयात में 28 दलों के शीर्षत नेताओं की साझा बैठक हुई। बैठक से पूर्व यह कयास लगाए जा रहे थे कि I.N.D.I.A. गठबंधन का चिन्ह और सीट शेयरिंग पर भी सहमति बनेगी। लेकिन बात इन्हीं मुद्दों की सहमति तक सीमित रही :-

  1. 14 नेताओं की कोआर्डिनेशन कमेटी बनायी बनायी गयी। जिसमें बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और JD(U) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का भी नाम आया है। 
  2. 19 नेताओं को चुनाव अभियान समिति बनाया गया। 
  3. 12 नेताओं को सोशल मीडिया का भार सौंपा गया। 
  4. 19 नेताओं को मीडिया हैंडलिंग का पद भार दिया गया है। 

वहीं गठबंधन का नारा ‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया’ दिया गया है। सूत्रों की माने तो अब अगली बैठक दिल्ली में होने की संभावना है। 

बैठक के बाद कई नेताओं ने सीट शेयरिंग को ध्यान में रखते हुए कहा कि इस बार भले हमें नुकसान उठाना पड़े हम उठाएंगे। 

नीतीश कुमार : 

बैठक समाप्ति के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों को संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि इस दो दिनों के बैठक में सभी विषयों पर बात हुई है। अब इंडिया वाले सभी राज्यों का प्रचार करेंगे। इतनी पार्टियां एक साथ होकर काम करेंगी तो निश्चित केंद्र वाले हार जायेंगे। उन्होंने प्रेस की स्वतंत्रता पर कहा कि सभी राज्य सरकारों ने कितना अच्छा काम किया है। हमारी खबरें बहुत कम छपती है। जब इंडिया गठबंधन की सरकार आयेगी तो प्रेस भी स्वतंत्र हो जायेगा। साथ ही केंद्र सरकार पर हमला करते हुए CM ने कहा कि हम देश का इतिहास नहीं बदलने देंगे। समाज में हर तबके का उत्थान होना चाहिए। हम चाहते हैं अब जल्द-से-जल्द कार्य शुरू किया जाए, केंद्र वाले कभी भी चुनाव करवा सकते हैं। 

लालू यादव :

वहीं संवाददाताओं को संबोधित कर रहे लालू यादव ने कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिकों को चंद्रयान 3 के लिए बधाई, साथ ही PM मोदी पर हमला करते हुए कहा कि अब मोदी जी को भी सूरज पर छोड़ दिया जाए। मोदी जी के झांसे में हमारा परिवार भी आगया, हम 11 जनों ने भी 15 लाख रुपये आने की खुशी में खाता खुलवाए मगर पैसा नहीं आया। इस बार 24 के चुनाव में इन्हें हरा कर ही दम लेंगे।