Neutral Journalism

BJP के भीतर तानाशाही है और पार्टी अलोकतंत्रिक हो गयी है। : ललन सिंह

JD(U) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह अपने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान BJP पर खूब बरसे। उन्होंने कहा केंद्र सरकार का पुरा तंत्र मात्र दो हाथों में सीमित है। अब उनका भरोसा अपने पार्टी से भी उठ गया है। उनके पार्टी के अंतर भी तानाशाही महसूस हो रहा है। पार्टी अलोकतांत्रिक हो गयी है। खुद के कार्यकर्ताओं पर भी उन्हें विश्वास नहीं है, इसलिए 17 अक्टूबर को भारत सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि देश के 765 जिलाओं में अपने (अधिकारियों ज्वाइंट सेकेरेट्ररी और इनके नीचे अधिकारियों) से प्रत्येक जिला में रथ प्रभार चलाएंगे। लेकिन इन 9 सालों में मोदी जी ने क्या काम किया है, कुछ काम नहीं हुआ। बस ये अधिकारी मोदी सरकार का प्रचार करेंगे। दो करोड़ रोजगार गायब है, रोज काला धन लेकर भाग रहा है। काला धन लोग विदेश लेकर जा रहे हैं। CAG के रिपोर्ट के मुताबिक
उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत में घोटाला है।
अब ये सरकार अधिकारियों से चुनाव प्रचार करवायेंगे। आज नीतीश सरकार युवाओं को रोजगार दे रही है 2 नवंबर को गांधी मैदान और सभी जिलों में मुख्यमंत्री खुद अपने हाथों से नियुक्ति पत्र बांटेंगे और केंद्र सरकार अखबारों में बड़े बड़े विज्ञापन देकर बिहार 133 आदमी को रोजगार दिया गया है। विज्ञापन में सरकारी पैसों को झोंका गया है। आज ये बालू, मिट्टी और गिट्टी लिये फिरते रहते हैं। हम लोग काम कर रहे हैं। लोग सब जान रहे हैं। हर विभाग में बहाली आ रही है आप बताएं कि आप कितने लोगों को नौकरी दिए हैं। केंद्र सरकार सेना और रेलवे में प्रतिवर्ष कितनों को रोजगार दिया है। RRB की परीक्षा बंद है। जब से मोदी जी सत्ता में आये रोजगार पर ताला लगा है। अग्निवीरों को शहीद का दर्जा नहीं मिल रहा है। ये सरकार देश के जवानों के साथ मज़ाक कर रही है।