Neutral Journalism

पूरे देश में ऐसी नियुक्ति कभी नहीं हुई, जल्द ही 1.20 लाख शिक्षकों को बहाली निकलने वाली है : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

राज्य में 1.78 लाख रिक्त पदों पर BPSC द्वारा लिए गए शिक्षक अभ्यर्थियों के परीक्षा का परिणाम प्रकाशित होने के बाद 1.20 लाख शिक्षकों को कल बिहार सरकार ने पटना सहित सभी जिलों में नियुक्ति पत्र वितरण किया। 

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित अन्य मंत्री और कई विभागीय पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। तकरीबन 25,000 शिक्षक अभ्यर्थियों और नियोजित शिक्षकों को पटना में नियुक्ति पत्र मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सात निश्चय पार्ट-2 के तहत दस लाख नौकरी और दस लाख रोजगार देने का वादा किया गया था। सरकार उस पर खड़ी उतर रही है। 1.78 लाख पदों पर बहाली निकली जिनमें 8 लाख आवेदन आये और चयन 1.20 लाख से अधिक लोगों का हुआ। जिनमें 70545 प्राथमिक शिक्षक, 26089 माध्यमिक शिक्षक और 23702 उच्च माध्यमिक शिक्षकों की बहाली हुई। अब जितने भी अतिरिक्त रिक्तियाँ हैं उसे भी जल्द भर दिया जायेगा। जितनी बड़ी नियुक्ति बिहार में हुई है इतनी बड़ी नियुक्ति कहीं नहीं हुई है। केंद्र सरकार तो 50,000 नियुक्ति लायी, लेकिन 133 बिहारियों को नियुक्ति मिली है, जिसे मीडिया लगातार छापता है। ये लोग कहते है बिहार के बाहर वालों को नौकरी मिली है, बिहार कहीं बाहर है, पूरा देश एक है। 88% लोग बिहार से नियुक्त हुए हैं, मात्र 12% लोग पूरे देश से नियुक्त हुए हैं। बिहार में नौकरी करने के लिए गुजरात, मुंबई, केरल, कर्नाटक, असम, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश इत्यादि राज्यों से लोग बिहार आये हैं। सेना, रेलवे, और बड़ी कंपनियों को छोड़ कर बिहार में शिक्षक बने हैं। BPSC ने निष्पक्षता से परीक्षा ली है। अब मामूली परीक्षा लेकर नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिल जायेगा। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव KK पाठक को कहा जितनी बहाली बची है, उसे भी दो महीने में क्लियर कर दीजिए। 1.20 शिक्षकों को फिर से भर्ती होने वाली है। बस इतना सुनते है हजारों की में उपस्थित अभ्यर्थी उत्साहित हो गए। 

इतना ही नहीं 50 हजार हेड मास्टर और 51 हजार सिपाहियों को नौकरी मिली है। 

अंत में मुख्यमंत्री ने शिक्षक अभ्यर्थियों को कहा ईमानदारी से पढ़ाई करवायेगा ना अभ्यर्थियों ने कहा हा… .