Neutral Journalism

केंद्र सरकार बिहार को कुछ नहीं दे रही है, अगर विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया तो बिहार का विकास तेजी से नहीं हो पायेगा : नीतीश, तेजस्वी और ललन सिंह

मुंगेर में राष्ट्रीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मुंगेर के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और JD(U) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद रहे। मुंगेर ललन सिंह का संसदीय क्षेत्र है। मंच से तीनों नेताओं ने अपने सरकार का काम गिनाते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। 

ललन सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, JD(U)) :

मंच से सभा को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि यहाँ मेडिकल कॉलेज बनना था परंतु माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा यहाँ कॉलेज के साथ-साथ 630 बेड़ों वाला अस्पताल भी खुलेगा। मुंगेर के सर्वांगीण विकास के लिए मैं मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूँ। 

कुछ लोग कह रहे हैं मुंगेर का मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार के पैसों से बन रहा है। इन लोगों को कुछ पता नहीं इस कार्य में चवन्नी भी केंद्र सरकार का नहीं लगा है। राज्य सरकार अपने दम पर यह कार्य कर रही है। आज राजनीति पर चर्चा नहीं करें, चूंकि मैंने कल अखबार में देखा कि मुंगेर का मेडिकल कॉलेज और अस्पताल केंद्र सरकार बना रही है, उसका जवाब मैंने दिया है। 

तेजस्वी यादव :

आज मुंगेर वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। मुंगेर वासियों को ललन जी के अथक प्रयास और माननीय मुख्यमंत्री जी का सहयोग से आज यहाँ मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खुलने वाला है। हमारी सरकार चौतरफा विकास में लगी है। जातीय गणना ने साबित कर दिया कि जो काम बिहार में हुआ वह देश में नहीं हुआ, हमारा काम अंतिम पायदान बैठे हर लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है। अब बिहार के पास हर जाति की वैज्ञानिक आकड़ा हैं। लेकिन कुछ लोग झूठ फैलाने में लगे हैं। ललन जी सदन में जोरदार सवाल उठाते हैं। उनके आवाज से सरकार की नींव हिल जाती है। अंत में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए, यह कह कर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने भाषण को खत्म किया 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार :

मंच से सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा हम सभी नौ पार्टियों ने बिहार में जातीय गणना करवाने के लिए हम सभी प्रधानमंत्री से मिलने गए, लेकिन बात नहीं बन पाई। आज हर जाति का आंकड़ा हमारे पास है। सबका विकास होगा। अगर केंद्र बिहार विशेष राज्य का दर्जा दे देती है तो बिहार का विकास 2 साल में हो जाएगा, नहीं तो राज्य सरकार को 5 साल लग जाएंगे। अगर बिहार को विशेष राज्य का  दर्जा नहीं दिये तो अभियान शुरू करेंगे। उपस्थित सभी लोगों मुख्यमंत्री ने कहा खड़ा होकर बोलिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए की नहीं?

अब तो सिर्फ खबर की सुर्खियों में सिर्फ दो ही नेता रहते हैं।