Neutral Journalism

ललन हटे, CM नीतीश बने JD(U) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड से शुरू करेंगे ‘जन जागरण’ अभियान। 

बिहार में लगातार में लगातार कुछ दिनों से JD(U) का सियासी पारा चरम पर था। अटकलों का बाजार कुछ इस तरह गर्म रहा है ; नीतीश कुमार कभी भी पाला बदल सकते हैं, ललन सिंह को अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना होगा। रामनाथ ठाकुर को नया अध्यक्ष बनाया जायेगा। नीतीश को जाने के बाद इंडिया गठबंधन का क्या होगा? इन सारे अटकलों पर अब लगभग विराम लगते हुए दिख रहा है, दरअसल पार्टी के अपने संवैधानिक परंपरा के अनुसार समय-समय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता रहा है। JD(U) ने दिल्ली में 28 और 29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद् की बैठक की। इस दौरान 29 दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा मुख्यमंत्री, अन्य आला नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच रखा। मुख्यमंत्री ने उनके इस्तीफे को स्वीकार भी किया फिर सर्वसम्मति से पुनः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को JD(U) का राष्ट्रीय अध्यक्ष दुबारा घोषित किया गया। जिससे उनके कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस :

पार्टी के अध्यक्ष का चयन के बाद केसी त्यागी (मुख्य प्रवक्ता, JDU) ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वसम्मति से माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुनः पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। हम सभी एकजुट हैं। 2024 में इंडिया गठबंधन को जिताना है। यह बात पूर्णतया गलत और भ्रामक है कि हम फिर से NDA के तरफ कुच करने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने भीतर अपने अभिभाषण में कहा कि हम देश में गरीबों, मजदूरों, किसानों और युवाओं का मामला जोड़ से उठाएंगे। हमारी सरकार बनी तो पूरे देश में जातीय गणना करवाएंगे। केसी त्यागी ने कहा कि आज जातीय गणना के कारण ही मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह को हटाकर मोहन यादव को CM बनाया गया। यह हमारी जीत है। BJP ने भीतर भी कई नेता हैं जो जातीय गणना करवाने के पक्ष में हैं। मुख्यमंत्री जनवरी में झारखंड से अपनी ‘जन जागरण’ अभियान चलाएंगे और जातीय गणना को देशव्यापी मुद्दा बनाएंगे।