Neutral Journalism

अमित शाह से भेंट के बात सम्राट् चौधरी खूब जोश में बोले; अब सारे फाइल भी खुलेंगे और इलाज भी होगा। 

  1.  सबे में पुनः एकबार महागठबंधन की सरकार हटकर NDA की सरकार बनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को BJP कोटे से दो उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। अभी मात्र 9 मंत्रियों के बीच विभागों को बाँटा गया है। मंत्रिमंडल विस्तार हेतु JD(U) ने अपना डाटा कलेक्ट कर लिया है। लेकिन बिहार BJP अभी भी फाइनल नहीं हो पा रही है। रविवार को केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार BJP के दो नेताओं (सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा) को दिल्ली बुलाया। दिल्ली जाने से पहले सम्राट चौधरी ने CM नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग जाकर भेंट किया। कहा जा रहा था यह मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार के लिए ही दोनों नेताओं के बीच हुई है। 

दिल्ली में उप मुख्यमंत्रियों ने किया अपने शीर्ष नेताओं से बात और काफी जोश में दिखें सम्राट् चौधरी। 

गृह मंत्री अमित शाह और बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से सम्राट् चौधरी की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बात सम्राट् चौधरी काफी जोश में दिखे। उन्होंने बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो लोग सरकार में बैठकर ठेकेदार बने थे, सबका इलाज होगा। ये सभी बालू और शराब माफिया हैं सभी की जांच होगी। तेजस्वी यादव जो बोले हैं खेला होगा उनके लिए हम लोग खिलौना भी लाएंगे। सम्राट् चौधरी ने कहा कि आज अपने शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात हुई है उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ है। सभी वरीय नेताओं कहा कि जो वादा हमने 2020 के जनता से किया था उसको हमें पूरा करना है साथ ही बिहार में कानून का राज स्थापित करना है। 

कई फाइलों को खोलने जा रही BJP :

BJP जब सत्ता से बाहर थी तब लगातार महागठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रही है कि बिहार में आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ी है। राजद सभी माफियाओं के साथ सांठगांठ में है। अब जब पुनः नीतीश कुमार के नेतृत्व BJP सत्ता में वापसी की है तब से यह सभी नेताओं का कहना है कि अब वह सभी फाइलों को खोला जायेगा जो भ्रष्टाचार की बली चढ़ी है। यह पूरा हमला BJP; RJD पर कर रही है।