Neutral Journalism

मोदी के हनुमान हैं चिराग और बाली बने चाचा पारस! बात नहीं बनी तो, जायेंगे इंडिया गठबंधन में?

देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। पूरे देश में कुल सात चरणों में मतदान किया जाएगा। वहीं अभी तक कई राज्यों में विभिन्न पार्टियों के बीच गठबंधन और सीट शेयरिंग पर बात बनती नजर नहीं आ रही है। 

NDA ने अभी तक दो बार प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है परंतु, बिहार उन लिस्टों से बाहर रहा है। वहीं बिहार में इंडिया गठबंधन भी अपने प्रत्याशियों का पिटारा नहीं खोल रही है। सूत्रों की माने तो NDA गठबंधन में  BJP बिहार में 17 सीटें, JD(U) : 16, LJP(R) : 5, HAM : 1 और RLM : 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो RLJP प्रमुख पशुपति पारस को एक भी सीट NDA के तरफ से नहीं दिया जा रहा है। 

पारस को बनाया जायेगा ‘राज्यपाल’? 

जब बिहार NDA में सीट शेयरिंग नहीं हुई थी तब से ही पारस अपने पक्ष में कसीदे गढ़ रहे थे कि मुझे ‘हाजीपुर’ सीट मिलेगा ही। इस बीच प्रधानमंत्री की कई आम सभाएं बिहार में हुई मंच पर पारस तो मौजूद रहे, मगर चिराग और कुशवाहा मंच पर उपस्थित नहीं रहे। जिससे पॉलिटिकल कॉरिडोर में यह चर्चा फैल गयी कि चिराग गठबंधन से काफी नाराज हैं। लेकिन चिराग से स्वयं J.P. नड्डा ने मिलकर संभवतः सभी बातों पर सहमति बनाते हुए चिराग को 5 सीटें दे दिया। जिसमें हाजीपुर का भी नाम सामने निकल कर आ रहा है। पारस की सिटिंग-गेटिंग और गो वाली परिभाषा असफ रही। 

शुरुआती दौर में कहा जा रहा था; पारस को एक समस्तीपुर सीट और बिहार मंत्रिमंडल में उनके एक सांसद को विधान परिषद कोटे से मंत्री बनाया जाएगा।

फिर राज्यपाल बनाने की कवायत तेज हुई। परंतु अब सभी कवायतों पर तत्काल विराम लगता नज़र आ रहा है। 

पारस ने साफ किया सीटें नहीं मिलने पर किधर रहेंगे :

BJP से चिराग पासवान से बात बनने के बाद पशुपति पारस ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि अभी हम NDA का हिस्सा हैं। मैं प्रत्याशियों की सूची का इंतज़ार कर रहा हूँ। प्रधानमंत्री अपने निर्णय पर विचार करें। मेरी जहाँ-जहाँ सीट है, मैं लडूंगा और हाजीपुर से तो लडूंगा ही। मेरा दरवाजा हमेशा खुला रहता है। 

वहीं पारस के सबसे विश्वस्त सूरजभान सिंह की RJD कुच की खबरें लगातार बन रही है। 

क्या है बिहार इंडिया गठबंधन का सीट शेयरिंग का फॉर्मूला :

सूत्रों की माने तो RJD: 30, कांग्रेस : 7 और लेफ्ट : 3 सीटों से लोकसभा में दम भड़ने जा रही है। लेकिन सीट शेयरिंग को लेकर कल कांग्रेस की हाई लेवल की मीटिंग हुई। एक तरफ बिहार कांग्रेस के तमाम शीर्ष नेताओं की उपस्थिति मीटिंग में रही, वहीं दिल्ली से कन्हैया कुमार व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सीटों को लेकर पर घंटों माथापच्ची हुई। मीटिंग खत्म होने के बाद बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछली बार हम 9 सीटों पर लड़े थे, लेकिन इस बार 10-12 सीटों की हमारी मांग रहेगी। हमने सीटों का चयन कर आलाकमान को भेज दिया है, अब निर्णय उनके हाथ में है।