Neutral Journalism

बिहार NDA में तय हो गया सीट शेयरिंग का फॉर्मूला, जाने कौन सी पार्टी कितने सीटों पर और किन सीटों पर लड़ेगी चुनाव। 

देश में लोकसभा चुनाव का रणभेरी बजने के बाद सभी पार्टियां अपनी जीत की दावेदारी में लग गयी है। आज बिहार NDA ने अपनी सीट शेयरिंग को लेकर शामिल सभी पार्टियों को हरी झंडी दिखा दी है। NDA में सीट शेयरिंग को लेकर सोमवार को अंतिम बैठक हुई और आज बिहार NDA में शामिल; BJP, JD(U), LJP(R), RLM और HAM पार्टियों के बीच सीटों को तय कर दिया गया। 

कितनी सीटों पर बातें बनी? 

दिल्ली में बिहार NDA के तमाम शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार के 40 सीटों का बंटवारा हो गया। बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े के नेतृत्व में सभी सीटों का ऐलान किया गया। बीजेपी 17 सीटों पर, JD(U) 16 सीटों पर और LJP(R) 5 सीटों पर, LRM पार्टी को एक और  HAM पार्टी को भी एक सीट दिया गया।

सीटों का गणित समझें : 

भाजपा की 17 सीटें इस प्रकार :  पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, अररिया, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

JD(U) की 16 सीटों इस प्रकार : 

जनता दल (यूनाइटेड) वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, गोपालगंज, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद, सीवान और शिवहर से अपने उम्मीदवार उतारेगी.

LJP(R) की 5 सीटों इस प्रकार : 

हाजीपुर, जमुई, वैशाली, समस्तीपुर और खगड़िया सीट दी गई हो. 

RLM (उपेन्द्र कुशवाहा) को  काराकाट लोकसभा सीट मिली। वहीं गया सीट जीतनराम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के खाते में आई है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जदयू से राज्यसभा के सदस्य संजय झा, लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी मौजूद थे. सभी ने एक ही सुर मिलाते हुए कहा कि इस बार NDA एकतरफा चुनाव जीत रही है। हम चार सौ पार जरूर जीतेंगे।