Neutral Journalism

मुकेश सहनी को मिला राजद कोटे से तीन सीटें, कहा बीजेपी से बदला लेंगे। तेजस्वी ने कहा यह गठबंधन सिर्फ लोकसभा के लिए विधानसभा के लिए भी है….

लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। प्रथम चरण का मतदान होने में महज कुछ दिन ही बचा है। आज VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बिहार इंडिया गठबंधन को अपना समर्थन देते हुए RJD के तीन सीटों अपना अधिकार बना लिया। तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी साझे तौर पर प्रेस को संबोधित किया। 

प्रेस वार्ता में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोग खुलेआम कह रहे हैं; संविधान को खत्म कर देंगे। एक बार नहीं कई राज्यों में उन्होंने इस बात को दोहराया है। इनका एक ही लक्ष्य है कि सब पार्टियां खत्म हो जाए और तानाशाही देश में उत्पन्न तो जाए। जब लोग जागरूक होने लगे, दलितों और पिछड़ों की पार्टियां बनने लगी,  तो बीजेपी डरने लगी। तभी से वह संविधान पर आघात करने लगी है। आज बहुत खुशी बात है कि मुकेश सहनी महागठबंधन की दामन थामे में हैं। इनकी पार्टी को बीजेपी ने तोड़ा। इससे पहले ही महागठबंधन के तमाम घटक दलों के बीच सीटों की शेयरिंग हो चुकी है। अब राजद अपनी 26 सीटों में से 3 सीटें (गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी) VIP को दे रही है। मुकेश जी काफी मेहनत से दलित-पिछड़ों को एकत्रित किया है। हम सभी इनके साथ हैं और ये हमारे साथ हैं। यह गठबंधन सिर्फ लोकसभा के लिए नहीं बल्कि आने वाले विधानसभा के लिए भी है। महागठबंधन जैसे आज इनको सम्मानजनक जगह दी है ठीक उसी प्रकार विधानसभा में भी इन्हें सम्मान दिया जायेगा। 

वहीं VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी कहा हमलोग लालू यादव जी के विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं। काफी संघर्ष और मेहनत से मैं यहाँ पहुंचा हूँ। देश के कई हिस्सों में निषादों को आरक्षण मिलता है, परंतु सिर्फ बिहार और झारखंड वालों को नहीं मिलता। बार-बार बीजेपी वालों ने कहा था कि आप मेरा साथ दीजिए, सरकार बनाये, हम आपको आरक्षण देंगें। लेकिन उनकी मंशा पूरी होने के बाद वह भूलते रहे हैं। लोगों को नौकरी के नाम पर ठगे हैं। तेजस्वी मेरे छोटे भाई हैं, भाइयों में नोकझोंक होती रहती है। पीछे जो कुछ हमारे बीच हुआ है उससे हम दोनों की हानि हुई है। 

लेकिन अब हम साथ हैं। पुनः बीजेपी पर हमलावर होते हुए श्री सहनी ने कहा कि उन्होंने मेरे सीने में खंजर भोका, मेरे विधायकों को तोड़ा और मुझे सरकार से बेदखल कर दिया। अब समय आ गया है इसका बदला मिलकर लेना है। हम 40 की 40 सीटें जीतेंगे।