रिपोर्ट : सानु झा
बिहार में विधानसभा को लेकर अब गिना चुना वक्त रह गया है। बिहार की तमाम पार्टियां जोरों शोरों से अपने-अपने मुहिम में जुड़ गयी है। वहीं इस बीच एक खबर सबसे अधिक चर्चा और केंद्र का विषय बना है; वह है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत का राजनीति में आने की खबरें।
क्या निशांत जॉइन करेंगे JD(U)…
CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने अभी तक अपने मुँह से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया कि वह JD(U) में प्रत्यक्ष तौर पर आकार सक्रिय राजनीति से जुड़ेंगे। लेकिन मीडिया के चकाचौंध से कमोवेश दूर रहने वाले निशांत की सक्रियता इस बीच अधिक बढ़ गयी है। मीडिया से ही बात करते हुए उन्होंने कहा था – “इस बार बिहार की जनता को JD(U) पार्टी का वोट बढ़ना चाहिए। पिछले बार मात्र 43 सीटें मिली इसके बावजूद भी पिता जी ने खूब काम किया। इस बार सीटें अधिक मांगती है। जल्द NDA को पिता जी का चेहरा CM के लिए नियुक्त करना चाहिए।”
बिहार की राजधानी पटना में निशांत की राजनीतिक एंट्री को लेकर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग :
JD(U) कार्यालय के बाहर निशांत कुमार को लेकर कई बड़े-बड़े पोस्टर्स और होर्डिंग लगाएं गए हैं। जिसमें खुले तौर पर निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में आने का आग्रह किया जा रहा है। हालांकि इस मुद्दे पर JD(U) के बड़े नेताओं ने कहा इस पर फैसला लेने का अधिकार स्वयं नीतीश कुमार को है। कयासों का दौर सदैव चलते रहता है। नीतीश जी को एक क्षण नहीं लगेगा निशांत को राजनीतिक एंट्री करवाने में।
निशांत की राजनीतिक पारी को लेकर विभिन्न पार्टियों की प्रक्रिया :
बिहार की विपक्षी पार्टी RJD ने निशांत को राजनीति में आने का समर्थन किया है। राजद का कहना है कि इतनी देरी क्यों हो रही है जल्द निशांत को अपनी राजनीतिक पारी का आरंभ करना चाहिए। तेजस्वी यादव ने भी इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए निशांत को जल्द राजनीति में आने का सुझाव देते हुए कहा कि जल्द आ जाएं इससे JD(U) का अस्तित्व बचा रहेगा।

Author: Neutral Journalism



