प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सिकर ने अपनी आम सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जोडदार हमला किया। उन्होंने कहा कि काँग्रेस और उसके सहयोगी दल नया एक पैंतरा अपनाये हैं। इन्होंने अपने UPA काल के कुकर्मों को छिपाने और लोगों को याद ना आये, इसीलिए इन्होंने ‘INDIA’ गठबंधन बनाये हैं। इन्होंने अपने नाम को ही बदल दिया है। मोदी ने कहा कि आज हमें महात्मा गांधी के नारे को फिर से दुहराने की जरूरत है। आजादी जब चरम पर थी तो अंग्रेजों को भगाने के लिए स्वंय बापू ने “अंग्रेजों भारत छोड़ो” का नारा लगा रहे थे। आज वह फिर से वही घड़ी आ गयी है, “क्विट इंडिया” का नारा ही अब देश को बचाएगा।
नीतीश कुमार की पलटवार:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बताये इन बातों का कोई जबाव है। अब इन्हें NDA गठबंधन की याद आई है। मोदी अपने कार्यकाल में NDA घटक दलों के साथ कभी बैठक नहीं किये। हम भी तो इन्हीं के साथ रहे हैं, आज तक सभी घटक दलों के साथ बैठक नहीं किये। आज जिन 38 दलों को एक साथ लिये हैं उनकी स्थिति देख लीजिये। कई दलों ने तो 2019 का लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ी है। कई के पास सांसद नहीं हैं। ये लोग सिर्फ इतिहास को बदलना चाहते हैं। आजादी में क्या योगदान रहा है इन लोगों का कुछ पता नहीं है।

Author: Neutral Journalism



